{"_id":"92030e0465b40a0a90482d7c5f79e8c0","slug":"application-for-scholarship-will-be-online-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के लिए अब करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के लिए अब करना होगा ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कॉलेज के एससी, एसटी व ओबीसी छात्रों को हाईटेक बनाने जा रहा है। छात्रवृति पाने के लिए अब छात्रों को अब ऑनलाइन आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
पहले हार्डकॉपी में उनसे आवेदन लिए जते थे। ऑनलाइन आवेदन में जरूरी कागजातों को स्कैन कर संबंधित वेबसाइट पर डालना होगा।
छात्रवृति मिलने के पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के तहत फीस जमा करानी होगी। नई व्यवस्था से जिला कल्याण विभाग ने सभी कॉलेजों को अवगत करा दिया है।
विभाग के मुताबिक जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र, उत्र्तीण परीक्षा का अंक पत्र, अभिभावक का शपथ पत्र इसके लिए जरूरी दस्तावेज माने गए हैं।
छात्रों के आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें कॉलेजों के सभी अनिवार्य शुल्क के साथ मासिक छात्रवृति (स्टाइपेंड) भी मिलेगी। जिनमें ओबीसी छात्रों को 2160 रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह एससी वर्ग के स्नातक छात्रों को एक हजार रुपए प्रति माह और किताबों सहित 14 हजार रुपए देय होंगे। राजकीय कॉलेज तिगांव की प्राचार्या प्रीति कपूर ने बताया कि मासिक छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी तक होंगे।
विज्ञापन