{"_id":"661008053229bf654e027a3f","slug":"application-date-will-not-be-extended-ipu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-44621-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा : आईपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा : आईपीयू
विज्ञापन
प्रशासन की सलाह सीईटी में उपस्थित होने और काउंसलिंग के लिए जल्द करें आवेदन
आईपीयू में यूजी, पीजी, पीएचडी प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि दस अप्रैल
आवेदकों की सहूलियत के लिए पहले ही दस दिन तिथि को आगे बढ़ाया जा चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि (आईपीयू) अब यूजी, पीजी व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि को आगे नहीं बढ़ाएगा। आईपीयू प्रशासन ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) में उपस्थित होने और काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। दरअसल आईपीयू में विभिन्न प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दस अप्रैल है। अब तक कई ऐसे आवेदक हैं जिन्होंने आवेदन नहीं किया है। साथ ही कुछ ऐसे है जिन्होंने आवेदन करने के बाद शुल्क का भुगतान नहीं किया है।
आईपीयू में विभिन्न प्रोग्राम में दाखिले सीईटी के माध्यम से होते हैं। इन प्रोग्राम में ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। आईपीयू ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि सीईटी आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए इस तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सीईटी में उपस्थित होने और बाद की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 10 अप्रैल किया गया था। आवेदन करने की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हुई थी।
प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ उम्मीदवारों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की है, लेकिन 1500 रुपये के अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करके इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। ऐसे में प्रशासन ने उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है। मालूम हो कि अब तक कि आवेदन प्रक्रिया के तहत 80 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं और इनमें से 60 हजार ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है। प्रशासन ने उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in/ देखते रहने के लिए कहा है।