{"_id":"5e8ca97b8ebc3e76a4210017","slug":"appealed-to-prime-minister-modi-to-perform-ardas-in-gurdwara-bangla-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास करने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरदास करने की अपील की
Tue, 07 Apr 2020 09:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:55 PM IST
सार
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अरदास करने की अपील की है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अरदास करने की अपील की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर अरदास करें। कोरोना बीमारी से देशवासियों को निजात दिलाने के लिए अरदास जरूरी है।
विज्ञापन
बाठ ने कहा कि 1664 में भी जब दिल्ली में चेचक की महामारी फैली थी और लोग मरने शुरु हो गए थे तो उस समय सिखों के आठवें गुरु गुरु हरिकृष्ण साहिब ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में पहुंचकर अमृत पिलाकर ठीक किया था। उस वक्त गुरु साहिब की उम्र मात्र आठ वर्ष की थी।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना झुग्गी बस्तियों और कई कॉलोनियों में सेनेटाइजेशन कराने का काम शुरू किए है। पश्चिम विहार, आजादपुर, समयपुर बादली, सीलमपुर, भजनपुरा, रिठाला, उत्तम नगर, तिलक नगर, विकासपुरी और राजौरी गार्डन समेत कई जगहों को सेनेटाइज करा रहे है। दिल्ली के अस्पतालों में 52 यूनिट ब्लड भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन