फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   app based cab to pick passengers from 210 metro stations to their destinations 

210 मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएंगी ऐप आधारित कैब

Mon, 18 Mar 2019 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
app based cab to pick passengers from 210 metro stations to their destinations 
Mobile App

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए डीएमआरसी ने मोबाइल ऐप आधारित कैब सर्विस चलाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। आने वाले कुछ ही महीनों में यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। 

विज्ञापन


डीएमआरसी द्वारा यात्रियों की सहूलियत के लिए कुछ मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं, जिन पर खरी उतरने वाली कैब कंपनियों से करार पर विचार होगा। इस सुविधा के लिए डीएमआरसी कैब कंपनियों को मेट्रो स्टेशनों में कियोस्क और कैब पार्किंग की सुविधा भी मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने हाल ही में ट्रायल के तौर पर कुछ स्टेशनों पर यह मोबाइल ऐप आधारित कैब सर्विस शुरू की थी। ट्रायल में सर्विस के बेहतर नतीजे मिलने पर इस सर्विस को डीएमआरसी ने नियमित करने की योजना तैयार की है। इस सेवा के ट्रायल के नतीजों को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में बड़े स्तर पर यह सेवा शुरू करने की पहल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा को लागू करने के लिए डीएमआरसी मेट्रो स्टेशनों में खाली पड़े परिसरों को कैब कंपनियों के कियोस्क लगाने के लिए दिया जाएगा और साथ ही स्टेशनों से कैब के संचालन के लिए पार्किंग भी डीएमआरसी देगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए डीएमआरसी ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी करके कैब कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। 

इन कैब कंपनियों के लिए कुछ शर्तों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से अनिवार्य तौर पर निर्धारित किया गया है। शर्तें पूरी करने वाली कंपनियां ही डीएमआरसी की इस योजना का हिस्सा बन सकेंगी। 
 

कैब के लिए ये शर्तें होंगी अनिवार्य

इनके लिए पहली शर्त होगी कि सभी कैब में जीपीएस डिवाइस लगी हों, दूसरी शर्त कैब में कस्टमर को ई-पेमेंट करने की सुविधा मिले, तीसरी शर्त ऐप में एसओएस अलर्ट सिस्टम, चौथी शर्त कैब में वेब या कॉल सेंटर आधारित कस्टमर सपोर्ट सिस्टम, पांचवीं शर्त कैब में लोकेशन शेयर करने की सुविधा और छठी शर्त कैब ऐप में एसओएस अलर्ट का सिस्टम होना चाहिए।

मेट्रो स्टेशनों पर लगेंगे 400 कियोस्क
डीएमआरसी के मुताबिक, अगले एक-दो महीने के भीतर दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के 210 स्टेशनों पर करीब 400 कियोस्क लगाने के लिए स्थान लीज पर मुहैया कराया जाएगा। जिन मेट्रो स्टेशनों पर दो से अधिक प्रवेश-निकास द्वार हैं, वहां कियोस्क की संख्या भी ज्यादा रहेगी। जिससे यात्रियों को ऐसे स्टेशनों पर कैब बुक करने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे। 

इन स्टेशन पर लागू है लास्ट माइल कनेक्टिविटी
डीएमआरसी द्वारा वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर महज पांच स्टेशनों पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा है। इनमें द्वारका सेक्टर-21 और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर उबर कैब के कियोस्क हैं। गुरुग्राम के एमजी रोड और नोएडा के सेक्टर-18 स्टेशन पर ओला कंपनी के कियोस्क हैं। वहीं, राजीव चौक स्टेशन पर ओला और उबर दोनों कैब कंपनियों के कियोस्क हैं। यहां से यात्री अपने घर तक पहुंचने के लिए कैब बुक कर सकते हैं।

तीन साल के लिए होगा अनुबंध
डीएमआरसी के मुताबिक, लास्ट माइल कनेक्टिविटी सर्विस के लिए अनिवार्य शर्तों को पूरा करने वाली कंपनियों को तीन साल के लिए अनुबंध पर काम दिया जाएगा और अगर इस बीच कैब कंपनियां बेहतर ढंग से सेवाएं देने में सफल रहती हैं तो उनके अनुबंध को तीन साल के बाद बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed