फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   App based auto service started in city.

साइबर सिटी में ऐप आधारित जी-ऑटो सेवा शुरू

Thu, 19 Nov 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 19 Nov 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
App based auto service started in city.

शहर में बृहस्पतिवार को ऐप आधारित ऑटो सर्विस जी-ऑटो शुरू की गई। इसका उद्घाटन निगमायुक्त विकास गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


सेवा की शुरूआत सेक्टर-39 में की गई। इस सेवा का संचालन नगर निगम और निर्मल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। ऐप से इस ऑटो को बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन


पहले चरण में 200 ऑटो पायलेट को जी. ऑटो के साथ जोड़ा गया है। अगले वर्ष इसमें एक हजार ऑटो पायलेट जोड़े जाएंगे। निगमायुक्त विकास गुप्ता ने कहा कि हर व्यक्ति अच्छी परिवहन व्यवस्था की उम्मीद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वीकार किया गया कि गुड़गांव में अभी भी अच्छी परिवहन व्यवस्था की कमी है। जिसे उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। शहर में जी-ऑटो को ट्रायल के तौर पर 15 अक्तूबर को शुरू किया गया था।

जिसके काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इसी से इसे पूरी तरह शुरू किया गया है। नगर निगम अधिकारी का कहना है कि निर्मल फाउंडेशन इसका विस्तार मानेसर सहित अन्य क्षेत्रों में भी करेगा। इस ऑटो सेवा से उन महिलाओं को काफी सुविधा होगी जो बाहर काम करती हैं।

ऐसे पाएं जी-ऑटो सेवा
-
जी-ऑटो को बुक करने के लिए यात्रियों को सबसे पहले जी-ऑटो नाम का ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड होने के बाद कहां से ऑटो पकड़ना है और कहां पर जाना है इसकी जानकारी उपलब्ध करानी होगी।


इसके बाद किराया रूट और ड्राइवर की प्रोफाइल फोन स्क्रीन पर आ जाएगी। जो तकनीकी तौर से दक्ष नहीं हैं वह टोल फ्री नंबर 09274444444 पर कॉल करके ऑटो बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed