फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   APJ Swarn Global school children plays ramayana character roles on Dussehra

फरीदाबाद: एपीजे स्वर्ण ग्लोबल स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया रामायण का मंचन

Tue, 27 Oct 2020 01:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 27 Oct 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
APJ Swarn Global school children plays ramayana character roles on Dussehra
छात्रों ने रामायण के पात्र के रूप में दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में नन्हें विद्यार्थियों ने दशहरा के मौके पर रामायण के पात्रों की वेशभूषा में आकर सभी का मन मोहित कर लिया। एपीजे स्वर्ण ग्लोबल स्कूल फरीदाबाद के केजी कक्षा के छात्र रामायण के पात्रों के रूप में तैयार हुए और नाट्य अभिनय भी किया। 

विज्ञापन


शोहिनी डंगवाल ने अपनी प्रस्तुति द्वारा बताया कि दुर्गा पूजा कैसे मनाई जाती है। इसके अतिरिक्त कुछ छात्रों ने नृत्य भी प्रस्तुत किए। ध्रुव पंडित ने संस्कृत भाषा में दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


वहीं लविश ने प्रभु राम की कहानी सुनाई। इसके अतिरिक्त एक अन्य छात्र ने बताया कि रावण के दस सिर क्या अर्थ क्या होता है। कुछ बच्चों ने राम भजन प्रस्तुत किया। वहीं आरव ने राम दोहे का गान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशेष पर्व पर कुछ छात्रों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। कक्षा दो के छात्रों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय किया जैसे। बच्चों ने सीता माता, हनुमान आदि का पात्र चित्रण किया जिससे सभी मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed