फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apartment on the 21st floor on fire, the family save.

21वीं मंजिल पर फ्लैट में आग लगी, फैमिली बची

Fri, 23 Oct 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Apartment on the 21st floor on fire, the family save.
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में सुपरटेक लिविंगस्टन सोसायटी की 21वीं मंजिल पर फ्लैट एफ-2106 में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। सोसायटी के फायर इक्विपमेंट नहीं चले, जिससे फ्लैट का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों ने पाइप से पानी चढ़ाकर किसी तरह आग बुझाई और परिवार को बचाया। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा, नहीं तो जान भी जा सकती थी।

रेजिडेंट्स ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और बिल्डर के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है। साथ ही शिकायती पत्र डीजीपी, एडीजी और आईजी को भी ई-मेल किया है।
विज्ञापन


फ्लैट में दीपक गर्ग का परिवार रहता है। वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ही वह फ्लैट में शिफ्ट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट में उनकी पत्नी और बच्चे के अलावा, उनकी बहनें, रिश्तेदार और उनके बच्चे आए हुए थे। शाम करीब सवा चार बजे पूजा करा रहे थे। रसोई में खाना बन रहा था। अचानक रसोई में आग लग गई, जो बाद में पूरे फ्लैट में फैल गई।

रसोई के अलावा ड्राइंग रूम का सामान जल गया। इससे हड़कंप मच गया। रेजिडेंट्स जमा हो गए। परिवार ने फ्लैट से निकलकर जान बचाई।

सोसायटी में लगे फायर इक्विपमेंट से आग बुझाने की कोशिश की गई, मगर इक्विपमेंट नहीं चले। एसओ ने बताया कि सोसायटी के लोगों ने शिकायत की है, जांच की जा रही है।


दो माह का बच्चा सोता रह गया, मां बेहोश
रेजिडेंट्स ने बताया कि फ्लैट में आग लगने पर बाकी लोग तो बाहर निकल आए थे, मगर दीपक की साली रीना का करीब दो माह का बेटा फ्लैट में सोता रह गया था, इससे घबराई  रीना बेहोश हो गई थीं। बाद में उनके बेटे को सकुशल निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed