{"_id":"5de1bb6729d132abb6503c9b44d7debd","slug":"apart-selfi-bedroom-home-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेडरूम की सेल्फी फेसबुक पर...टूटने के कगार पर घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेडरूम की सेल्फी फेसबुक पर...टूटने के कगार पर घर
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Apr 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी के कारण एक परिवार टूटने के कगार पर है। नौबत तलाक तक जा पहुंची है। दरअसल, पति ने बेडरूम में खींचे गए अंतरंग पलों के पर्सनल फोटो (सेल्फी) फेसबुक पर डाल दिए, जिन्हें देखकर पत्नी भड़क उठी। झगड़ा बढ़ा तो पत्नी महिला थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
दंपति इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहते हैं। करीब छह माह पहले इनकी शादी हुई। दोनों दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। दोनों के ही फेसबुक पर एकाउंट हैं। करीब तीन माह पहले पत्नी ने देखा कि पति ने अपने फेसबुक एकाउंट पर बेडरूम के पर्सनल फोटो भी डाले हुए हैं।
विज्ञापन
पत्नी ने इस पर नाराजगी जताई तो दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ती चली गई। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई और महिला थाने में शिकायत कर दी। एसएचओ शीला चौधरी ने बताया कि फिलहाल परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही है, ताकि समझौता हो सके।
विज्ञापन
काउंसलिंग के दौरान ये बात सामने आई है कि विवाद की असल वजह बेडरूम के पर्सनल फोटोग्राफ हैं, जो पति ने फेसबुक पर डाल दिए हैं।
पति के दूसरी महिला संग फोटो देख भड़की पत्नी
पति के साथ दूसरी महिला के आपत्तिजनक फोटोग्राफ ने दांपत्य में दरार पैदा कर दी है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं, वे दोनों लिव इन में रहते हैं।
इसकी भनक लगी तो उसने छानबीन कराई। छानबीन के दौरान उसे दोनों के आपत्तिजनक फोटोग्राफ भी मिले। महिला साहिबाबाद में रहती है। उसने ये फोटोग्राफ शिकायती पत्र के साथ संलग्न किए हैं।