फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Any luxury car steal in just 80 seconds

मात्र 80 सेकेंड में उड़ा लेते थे कोई भी लग्जरी कार, करते थे ब्लू टूथ डिवाइस का इस्तेमाल

Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Any luxury car steal in just 80 seconds
प्रतीकात्मक तस्वीर

कारों में जिन कामों के लिए बड़ी-बड़ी वर्कशॉप में घंटों लग जाते हैं, उसे गैंग चंद मिनटों में कर दिया करता था। गैंग के सदस्य मोहसिन ने बताया कि वह करीब 80 सेकेंड में किसी भी कंप्यूटराइज कार को अपने उपकरणों की मदद से अनलॉक कर सकता है। आरोपी ने बताया कि किसी भी कार को चोरी करने के लिए वह सबसे पहले कार के छोटे शीशे को तोड़कर दरवाजा खोल लेते हैं। उसके बाद ईसीएम, डीसीएम और बीसीएम की मदद से लॉक सिस्टम क्रेक कर देते हैं। कुछ आधुनिक कंप्यूटराइज कारों को अनलॉक करने के लिए गैंग ब्लू टूथ डिवाइस का इस्तेमाल करता था। आरोपियों ने पुलिस को एक स्विफ्ट कार करीब एक मिनट में अनलॉक कर स्टार्ट कर दिखाई।

विज्ञापन


फॉरच्यूनर कार उड़ाने पर मिलते थे 1.50 लाख
मोहसिन ने बताया कि कई वर्ष पूर्व मेरठ से दिल्ली अपने साथी अशफाक के साथ कार स्टीरियो चोरी करने आता था। उसने करीब 1500 से अधिक स्टीरियो चोरी किए। उसकी मुलाकात मेरठ के गुड्डू से हुई। गुड्डू ने उसे कार चोरी करने के बदले मोटी रकम देने की बात कही। मोहसिन ने उमरूद्दीन, असलम, गुलफाम और शहजाद के साथ मिलकर कारें चोरी करना शुरू कर दिया। कारों की चाबियां, लॉक सिस्टम की मदद से इनोवा, फॉरच्यूनर और महंगी लग्जरी कारों को यह मिनटभर में चोरी कर लेते थे। 
विज्ञापन


कार चोरी करते समय इनको पता था कि कहां से अलार्म बजेगा, पहले यह उसके ही तार काट दिया करते थे। कार चोरी करने के बाद यह कोरियर लड़कों को सौंप देते थे। इसके बाद इन्हे कार चोरी की रकम मिल जाती थी। फॉरच्यूनर के बदले इनको 1.50 लाख, इनोवा के 70 हजार और स्विफ्ट के बदले 55 हजार मिलते थे। कोरियर कार गुड्डू तक ले जाते थे। जिसके बदले उनको भी रकम मिलती थी। कार को गुड्डू ही ठिकाने लगाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed