फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anupam kher said Khalid is playing muslim card.

अनुपम खेर बोले मुस्लिम कार्ड खेल रहा है उमर खालिद

Mon, 30 May 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
Anupam kher said Khalid is playing muslim card.

अभिनेता अनुपम खेर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि देशद्रोह का आरोपी जेएनयू छात्र मुस्लिम कार्ड खेल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने जेएनयू मामले को मोदी के खिलाफ असहिष्णुता का षडयंत्र भी करार दिया। खेर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कॉलेज और विश्वविद्यालय ओपन डिबेट की जगह लेकिन इसका मतलब यह नही है कि वहां भारत विरोधी नारे लगाए जाएं।

ये वे जगह हैं जहां भारत का भविष्य तैयार होता और देश के युवा तैयार होते हैं। यहां इस तरह की गतिविधियां नहीं होनी चाहिए।

'खालिद ने बोली हेडलाइन लाइन'

Anupam kher said Khalid is playing muslim card.

आलोचकों द्वारा मोदी और भाजपा समर्थक करार दिए जाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने देशद्रोह के आरोपी छात्र उमर खालिद के सवाल पर कहा कि खालिद मुस्लिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने खालिद द्वारा भाषण में बोली गई लाइन का जिक्र करते हुए कहा कि 'मैं उमर खालिद हूं..और मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं'। यह हेडलाइन और खबरों में बनी रहने वाली लाइन है।

अनुपम खेर के मुताबिक जहां तक विवाद की बात है तो एक अन्य शख्स जो जेल में है, उसका नाम कन्हैया है। जो भगवान कृष्ण का प्रतीक है। लेकिन इसके बाद भी वह जेल में है।
साभार- टाइम्स ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed