फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anti corrution buro reache sheila dikshit home to enquire about tanker scam

शीला दीक्षित के घर पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम, सौंपी सवालों की लिस्ट

Sun, 28 Aug 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
 anti corrution buro reache sheila dikshit home to enquire about tanker scam
शीला दीक्ष‌ित

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) रविवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर पहुंच गई। दिल्ली जलबोर्ड के टैंकर घोटाले के सिलसिले में एसीबी की टीम ने उनके 15 से 20 मिनट तक पूछताछ की।

विज्ञापन


हालांकि इस बारे में शीला दीक्षित ने स्पष्ट किया कि एसीबी की टीम उनके पास आई थी लेकिन वो इस बारे में कुछ खास नहीं बता पाईं क्योंकि पुराना होने की वजह से इस मामले में उन्हें बहुत कुछ याद नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसीबी ने उन्हें 15 से 20 सवालों की एक लिस्ट सौंपी है और उसका जवाब देने को कहा है। शीला दीक्षित ने जवाब देने के‌ लिए एसीबी से तीन से चार दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

 anti corrution buro reache sheila dikshit home to enquire about tanker scam
शीला दीक्षित - फोटो : ANI

मालूम हो कि इसी साल जून में एसीबी ने 400 करोड़ रुपये के कथित टैंकर घोटाले का मामला दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कथित तौर पर लिप्त बताया जा रहा है।

इस बारे में एसीबी प्रमुख एसके मीणा ने बताया कि घोटाले के संबंध में दो शिकायतें मिली हैं जिनमें शीला दीक्षित के साथ दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है।

मीणा ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच जारी है और जिस भी व्यक्ति से जरूरी होगा उससे समय-समय पर पूछताछ की जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed