फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anti Corruption Branch summons Kejriwals private secretary Bibhav Kumar Tanker Scam

केजरीवाल को एक और झटका, टैंकर स्कैम में निजी सचिव विभव कुमार को ACB का नोटिस

Mon, 15 May 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 May 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Branch summons Kejriwals private secretary Bibhav Kumar Tanker Scam
kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया

भ्रष्टचार के आरोपों में फंसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एंटी करप्शन ब्रांच ने एक और झटका दिया है। दिल्ली टैंकर घोटाले में एसीबी ने केजरीवाल के निजी सचिव और राजनीतिक सलाहकार विभव कुमार को समन जारी किया है। एसीबी कपिल मिश्रा के आरोपों और सबूतों के आधार पर विभव कुमार से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने टैंकर घोटाले को लेकर पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की थी। उन्होंने केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाने के साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार आशीष तलवार व निजी सचिव विभव पटेल पर टैंकर घोटाले की फाइल दबाकर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बचाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर टैंकर घोटाले में आरोप है कि 2012 में दिल्ली जल बोर्ड ने 385 स्टील के टैंकर किराए पर लिए थे। उस समय शीला दीक्षित सीएम के साथ ही दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष भी थीं। आरोप है कि जो टैंकर लिए गए थे, उसमें करीब 400 करोड़ का घोटाला हुआ था।

टैंकर घोटाला मामला साल 2009 से लेकर 2015 के बीच का है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद घोटाले का जिन्न बाहर आया। आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed