{"_id":"6242d55f4448a1428746c584","slug":"anti-caa-nrc-case-court-shows-displeasure-over-non-appearance-of-sharjeel-imam-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह मामला: शरजील इमाम के वकील कोर्ट में नहीं हुए पेश, न्यायाधीश ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशद्रोह मामला: शरजील इमाम के वकील कोर्ट में नहीं हुए पेश, न्यायाधीश ने जताई नाराजगी
Tue, 29 Mar 2022 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 29 Mar 2022 03:17 PM IST
सार
अदालत में अभियोजन पक्ष के कई गवाहों और दिल्ली सरकार के कानून विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी से पूछताछ होनी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने यह पाया कि सुबह से इंतजार करने के बाद भी शरजील इमाम के वकील कोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
शरजील इमाम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की एक अदालत ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश विरोधी गतिविधियां करने के मामले में गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के वकील के पेश न होने से नाराजगी जताई। शरजील के वकील के पेश होने के चलते अभियोजन पक्ष के कुछ गवाहों को बिना जांच के बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
अदालत में अभियोजन पक्ष के कई गवाहों और दिल्ली सरकार के कानून विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी से पूछताछ होनी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने यह पाया कि सुबह से इंतजार करने के बाद भी शरजील इमाम के वकील कोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
तब अदालत ने कहा कि स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने यह बात कही थी कि आरोपी का वकील 12.45 बजे तक आ जाएगा और मामला इसलिए लंबित रखा गया। अदालत ने पाया कि सुबह से सभी गवाह, जिसमें पब्लिक विटनेस भी शामिल हैं लेकिन शरजील के वकील के न पहुंचने के चलते उनकी जांच नहीं हो सकी इसलिए इन्हें बरी किया जा रहा है। यहां तक अभियुक्त को भी नहीं पता है कि उसका वकील अदालत में क्यों नहीं पहुंचा। इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को तय की गई है।
विज्ञापन