{"_id":"77110dfcd5763f20c5df352aa688864c","slug":"another-roderej-attack-on-bus-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और रोडरेज बस चालक पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और रोडरेज बस चालक पर रॉड से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट इलाके में रोडरेज का एक मामला सामने आया है। बस चालक को ठीक से वाहन चलाने की बात कहने पर चालक और हेल्पर ने बाइक सवार पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जख्मी बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार मनोज अग्रवाल (31) परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर तीन में रहता है। वह गुड़गांव में एक कंपनी में काम करता है। शनिवार सुबह वह अपनी बुलेट से गुड़गांव जा रहा था। शंकर विहार फ्लाई ओवर पर जाम लगा हुआ था। इसलिए वह अपनी बाइक को किनारे से ले जा रहा था।
विज्ञापन
मनोज के मुताबिक इसी दौरान एक बस चालक ने अचानक अपनी बस को तेज रफ्तार से टर्न कर दिया। जिसकी वजह से वह बस के चपेट में आने से बच गया। मनोज ने बस चालक को ठीक से बस चलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह सुनते ही बस चालक गुस्से में आ गया और हेल्पर के साथ रॉड लेकर बस से नीचे उतर गया। बस चालक मनोज से कहासुनी करने लगा और फिर रॉड से उसके कमर पर हमला कर दिया। हमले से मनोज जख्मी हो गया।
आसपास के लोगों ने मनोज को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी बस समेत फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।