फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another gangster got married in Delhi, Tunda married his girlfriend in Arya Samaj temple.

Delhi : दिल्ली में एक और गैंगस्टर की हो गई शादी, आर्य समाज मंदिर में योगेश टुंडा ने प्रेमिका से किया ब्याह

Sat, 16 Mar 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 05:29 AM IST
सार

गैंगस्टर योगेश दहिया उर्फ टुंडा ने विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेमिका के साथ शादी कर ली। कड़ी सुरक्षा के बीच टुंडा को तिहाड़ जेल से मंदिर लाया गया।

विज्ञापन
Another gangster got married in Delhi, Tunda married his girlfriend in Arya Samaj temple.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की शादी के तीन दिन बाद जेल में बंद एक और गैंगस्टर की शुक्रवार को विकासपुरी में शादी हुई। गैंगस्टर योगेश दहिया उर्फ टुंडा ने विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेमिका के साथ शादी कर ली। कड़ी सुरक्षा के बीच टुंडा को तिहाड़ जेल से मंदिर लाया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के रहने वाला योगेश दिल्ली के अलीपुर में रहता था। टुंडा ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए पांच मार्च को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। अदालत ने उसे शादी के लिए छह घंटे की पैरोल दी थी। योगेश मई, 2023 में तिहाड़ में एक अन्य गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में शामिल था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन


टुंडा पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, रंगदारी और शस्त्र अधिनियम जैसे एक दर्जन मामलों में शामिल है। उस पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुंडा की शादी को लेकर विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। उसे दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच पैरोल मिली थी। मंदिर के अलावा पुलिस की टीम आसपास के इलाके में तैनात रही। इस दौरान स्पेशल सेल और अपराध शाखा की टीम भी मौजूद रही।


दोपहर में उसे तीसरी बटालियन की सुरक्षा में जेल वैन से मंदिर में लाया गया। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नीतू खानपुर की रहने वाली है। दोनों के बीच पिछले नौ साल से संबंध थे। टुंडा गोगी गैंग का सदस्य है। शाम में उसे जेल वैन से वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed