{"_id":"65e32fcca4fbefcd760a3568","slug":"annual-cultural-function-yuvan-concludes-at-maharaja-agrasen-college-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-41345-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह युवान संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह युवान संपन्न
विज्ञापन
नीरसता को तोड़ने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन महत्वपूर्ण : प्रो संजीव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह युवान शुक्रवार देर शाम संपन्न हो गया। 28 फरवरी से एक मार्च तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम युवान में दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय व इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय सहित दिल्ली एनसीआर के विभिन्न विश्वविद्यालयों व डीयू के अलग-अलग कॉलेजों के विभिन्न प्रतिभागियों व टीमों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 22 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और लगभग 2000 छात्रों ने इसमें प्रतिभागिता किया। समारोह के अंतिम दिन नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, एंकरिंग प्रतियोगिता और थिएटर प्रतियोगिता आदि आयोजित की गई।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सॉफ्ट स्किल का विकास करने तथा उनके कॉलेज जीवन में शैक्षणिक प्रक्रिया के दौरान नीरसता को तोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस तरह के सांस्कृतिक समारोह विद्यार्थियों को पेशेवर बनायेंगे व इससे उनके प्रबंधकीय कौशल बेहतर होंगे। सांस्कृतिक समारोह में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पुरस्कार जीते। नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान मिरांडा हाउस कॉलेज, दूसरा स्थान मोतीलाल नेहरू कॉलेज तथा तीसरा स्थान गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान दयाल सिंह मॉर्निंग कॉलेज, जबकि दूसरा स्थान बीआर अंबेडकर कॉलेज व कालिंदी कॉलेज को मिला। इसके अलावा एंकरिंग प्रतियोगिता, थिएटर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।