{"_id":"5cf6ee8cbdec2207737677d0","slug":"announcement-of-assembly-elections-in-jammu-and-kashmir-after-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का एलान
Wed, 05 Jun 2019 03:49 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 05 Jun 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
चुनाव आयोग अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। अमरनाथ यात्रा आमतौर पर 2 जुलाई से 15 अगस्त तक चलती है। आयोग ने मंगलवार को कहा कि सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया है कि राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य की स्थिति पर हर तिमाही में मिलने वाले आवश्यक इनपुट के आधार पर नियमित तौर पर निगरानी की जाएगी और अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन