{"_id":"bedba65837d743bbd177e94300c54f20","slug":"anna-s-supporters-will-be-memorandum-to-the-deputy-commissioner-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना के समर्थक आज उपायुक्त को सौंपेगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना के समर्थक आज उपायुक्त को सौंपेगे ज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थक मंगलवार को शहर में शांति प्रदर्शन कर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि अन्ना हजारे मंगलवार से अपने गांव रालेगण सिद्धी में जनलोकपाल बिल को पास कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ रहे हैं। इसी कड़ी में उनके समर्थक जिला अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
उनके समर्थक पीएल कटारिया ने बताया कि कार्यकर्त्ता मोर चौक पर एकत्रित होकर सिविल लाइन के रास्ते उपायुक्त के कार्यालय पहुंचेंगे। यहां उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल बिल को पास कराने के लिए पुरे देश में शांति आंदोलन किए जाएंगे।