अच्छा है मैं केजरीवाल के साथ नहीं हूं: अन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के गांधी मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से गले मिलने का विवाद केजरीवाल के गले की फांस बन गया है। विपक्ष और उनकी ही पार्टी के नेतओं के हमले के बाद अब अन्ना हजारे ने भी उन पर हमला किया है।
अन्ना ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ नहीं हूं। अन्ना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लालू यादव से अरविंद केजरीवाल का गले मिलना सही नहीं है। मैं खुश हूं कि मैं उनके साथ नहीं हूं।
उन्होंने साफ किया कि अच्छा है कि अब मैं उनके साथ नहीं हूं, वरना लोग मुझ पर भी सवाल उठाते। किसी न किसी बहाने मेरा नाम भी इस विवाद में घसीटा जाता।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लालू यादव को गले लगाने की घटना का सोशल मीडिया सहित उनकी पार्टी में भी विरोध हो रहा है।
बीजेपी ने पोस्टर लगवा कर की केजरीवाल की आलोचना
लालू से गले मिलने के विवाद के तूल पकड़ने के बाद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सोमवार को पहली बार सफाई दी। उन्होंने कहा कि लालू ने जबरदस्ती उन्हें खिंचकर गले लगा लिया।
हालांकि, सोमवार को ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने लालू और केजरीवाल के मंच साझा करने वाले पोस्टर के साथ अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए लिखवाया,'अन्ना कल की बात हैं, अब लालू जी का साथ है।'
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने भी इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था और कहा कि यह संकेत है कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को गले लगा लिया है।