फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ankit Chauhan murder case handed over to CBI after the failure of police investigation

पुलिस की नाकामी के बाद अंकित चौहान हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले

Sun, 01 May 2016 02:40 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ankit Chauhan murder case handed over to CBI after the failure of police investigation

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंकित चौहान हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले कर दी है। अदालत ने सीबीआई निदेशक को तत्काल जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि केंद्रीय एजेंसी तीन माह के भीतर काम पूरा करने की कोशिश करे।

विज्ञापन


कोर्ट ने एसएसपी गौतमबुद्ध नगर को आदेश दिया है कि वह अंकित चौहान, पत्नी अमीषा चौहान व उसके पिता श्रीनिवास और दोस्त गगन की कॉल डिटेल सीबीआई को उपलब्ध कराएं। नोएडा पुलिस इस सनसनीखेज मामले में एक साल भी कुछ नहीं कर पाई है, जिस पर हाईकोर्ट को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ निवासी अंकित (27) पुत्र धर्मवीर चौहान सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टिरिया अपार्टमेंट में अमीषा के साथ रहता था। 13 अप्रैल 2015 को अंकित का अवकाश था और अमीषा सेक्टर-135 स्थित अपने ऑफिस गई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने राइट साइड से ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया

Ankit Chauhan murder case handed over to CBI after the failure of police investigation

दोपहर ढाई बजे अंकित दोस्त गगन को लेकर अमीषा के पास लंच करने पहुंच गया। वापसी में अंकित व गगन फॉरच्यूनर गाड़ी से लौट रहे थे। सेक्टर-135 क्रास करते ही अंकित ने बैक मिरर में देखा कि कोई सफेद होंडा एकार्ड से उसका पीछा कर रहा है।

उसने यह बात गगन को भी बताई। गाड़ी अंकित ड्राइव कर रहा था और साइड की सीट पर गगन बैठा हुआ था। जैसे ही दोनों सेक्टर-76 स्थित सिलीकॉन सिटी के पास पहुंचे कार सवार दो युवकों ने राइट साइड से ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

जब तक अंकित व गगन कुछ समझ पाते, तब तक एकार्ड में से एक युवक उतरा और पिस्टल से अंकित पर एक गोली चला दी। गगन को ड्राइव करना नहीं आता था।

नोएडा पुलिस मेरे बेटे के हत्यारों को नहीं पकड़ सकी

Ankit Chauhan murder case handed over to CBI after the failure of police investigation

उसने एक व्यक्ति से मदद मांगी और अंकित को लेकर शिवालिक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताया। इसके बाद अंकित को लेकर गगन सीधा कैलाश अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में परिजनों ने सेक्टर-49 थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच सेक्टर-49 थाने से लेकर एसटीएफ के धुरंधरों तक ने की, लेकिन पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस पर परिजनों ने 28 अक्तूबर को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।

नोएडा पुलिस मेरे बेटे के हत्यारों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने समय बर्बाद किया है। मुझे नोएडा पुलिस कभी न्याय नहीं दे पाती। कोर्ट के फैसले से थोड़ी राहत मिली है। आशा है कि सीबीआई जल्द केस का खुलासा करेगी।
- धर्मवीर सिंह चौहान, अंकित के पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed