{"_id":"f6149a2282ff2670d48d256ca510b767","slug":"anisa-sayyed-wins-silver-medal-in-cwg-glassgow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीसा सैयद ने सिल्वर जीत किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीसा सैयद ने सिल्वर जीत किया नाम रोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 27 Jul 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की रहने वाली स्टार निशानेबाज अनीस सैयद ने शनिवार को बीसवें कॉमनवेल्थ गेम्स की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
इस स्पर्धा का स्वर्ण भी भारत के हिस्से में आया। राही सरनोबत ने सोने का तमगा हासिल कर पदक तालिका में भारत का पांचवां स्थान और मजबूत किया।
इससे पहले निशानेबाजी में ही दस मीटर एयर राइफल का स्वर्ण और रजत भी भारतीय शूटरों की झोली में गिरा। अपूर्वी चंदेला ने गोल्ड जबकि अयोनिका पाल ने रजत जीता।
विज्ञापन
वहीं पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रकाश नानजप्पा ने रजत पर निशाना लगाया। भारत के लिए एक ही दिन में यह अद्भुत मौका रहा कि उसने दो स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत अपने नाम किए। भारत अब 5 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य के साथ कुल 15 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन