फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   animalism of 27, were also gang raped after fainting

27 दरिंदों की हैवानियत, बेहोशी के बाद भी गैंगरेप

Wed, 09 Sep 2015 10:15 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
animalism of 27, were also gang raped after fainting

मंगोलपुरी से पीड़िता को जयपुर ले जाने के बाद आरोपी दंपति ने उसे अपने परिचित के घर रखा। अगले दिन इंटरव्यू का बहाना कर पीड़िता को होटल ले गए।

विज्ञापन


जहां पीड़िता के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। अभी तक की जांच में पता चला है कि 29 अगस्त को मंगोलपुरी निवासी रॉकी ने अपनी पत्नी के साथ किशोरी को पीरागढ़ी बुलाया।

विज्ञापन


जहां से तीनों धौलाकुआं पहुंचे और वहां से बस पकड़कर जयपुर के लिए रवाना हो गए।

अर्जुन और अनिल के साथ होटल इंद्रप्रस्थ भेजा

animalism of 27, were also gang raped after fainting

आरोपी ने उसे जयपुर में 7500 रुपये प्रतिमाह पर नौकरी दिलवाने की बात कही। साथ ही खाना पीना दिलवाने का वादा किया। रात 12:30 बजे जयपुर पहुंचने के बाद रॉकी ने अपने परिचित अर्जुन से बात की।


फोन पर बात करने के 15-20 मिनट बाद शेखर नामक युवक बस अड्डे पहुंचा। वह तीनों को ऑटो में बैठाकर अर्जुन के घर ले गया। अर्जुन के घर में उसकी पत्नी पायल, शेखर की दीदी और जीजा अनिल मौजूद थे।

30 अगस्त की सुबह रॉकी ने पीड़िता का फोन नंबर लिया और अर्जुन और अनिल के साथ उसे होटल इंद्रप्रस्थ भेज दिया। होटल पहुंचने पर बताया कि यहां उसका इंटरव्यू होगा।

बेहोशी के बाद भी करते रहे गैंगरेप

animalism of 27, were also gang raped after fainting

पीड़िता को चौथी मंजिल स्थित कमरा नंबर 406 में ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया। उसने पीड़िता के साथ रेप किया। इसके बाद दो अन्य लोग आए।


बाद में बेबो और अनामिका नाम की दो युवतियां खाना लेकर आईं। खाना खाने के बाद पीड़िता बेहोश होने लगी। इसके बाद उसके साथ लगातार गैंगरेप किया जाता रहा। दिल्ली पुलिस की टीम पीड़िता द्वारा नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

साथ ही पायल और शेखर को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक छह आरोपी ही गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed