{"_id":"dfc5dc58221bd35b49046153fbbbe4a9","slug":"anil-dujana-father-asked-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल दुजाना के पिता ने डीएम से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल दुजाना के पिता ने डीएम से मांगी सुरक्षा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Feb 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी चतरू ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस इस पर जांच कर रही है। दरअसल, कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के भाई जय भगवान की करीब दो सप्ताह पहले बदमाशों ने हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद परिजनों की ओर से सुंदर भाटी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मृतक जय भगवान के पिता चतरू ने कहा है कि उसकी जान को खतरा है।
उसने बताया कि गांव के आसपास कई लोगों को संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया था। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि इसकी जांच कराई जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन