फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anil Baijal will take oath as Lieutenant Governor of Delhi on 31st December

अनिल बैजल 31 दिसंबर को लेंगे दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ

Thu, 29 Dec 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
Anil Baijal will take oath as Lieutenant Governor of Delhi on 31st December
anil baijal - फोटो : अमर उजाला

पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल बैजल को दिल्ली का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है जो 31 द‌िसंबर को अपने पद की थपथ लेंगे। बता दें क‌ि केंद्र सरकार की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को उपराज्यपाल पद पर बैजल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। इससे पहले राष्ट्रपति ने नजीब जंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


1969 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल बैजल अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृह सचिव नियुक्त किए गए थे। लेकिन नियुक्ति के करीब चार महीने बाद ही जून 2004 में आई यूपीए सरकार ने इन्हें पद से हटाकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय में भेज दिया था। इसके बाद बैजल कई मंत्रालयों में कार्यरत रहे। 70 वर्षीय बैजल फिलहाल थिंक टैंक विवेकानंद फाउंडेशन की कार्यकारी परिषद में हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी सरकार ने इस संस्थान से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई अवकाश प्राप्त अधिकारियों को अहम पदों पर नियुक्त किया है। बैजल दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल होंगे। बैजल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए सरकार में रहे हैं गृह सच‌िव

Anil Baijal will take oath as Lieutenant Governor of Delhi on 31st December
सुषमा स्वराज

वे दिल्ली विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार की ओर से शुरू किए गए 60,000 करोड़ रुपये के जवाहरलाल नेहरू नेशनल अरब रिन्यूवल मिशन यानी जेएनएनयूआरएम को मूर्त रूप देने और इसे शुरू करने में अहम भूमिका निभाई है।

नजीब जंग ने बतौर उप राज्यपाल साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा कर 22 दिसंबर को अचानक इस्तीफा दे दिया था। जंग का कार्यकाल आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ तनातनी भरा रहा।

हालांकि जंग ने अपने इस्तीफे के फैसले का  कारण निजी बताया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इन दिनों सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में शीतकालीन प्रवास पर हैं। राष्ट्रपति को अभी बैजल के नाम को मंजूरी देनी है।

उम्मीद है कि राष्ट्रपति के राजधानी लौटते ही बैजल को उप राज्यपाल बनाने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बैजल को दिल्ली का उप राज्यपाल बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्री अनिल बैजल का स्वागत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed