फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anil Ambani summoned by Delhi court in defamation case

'41 हजार करोड़ की हेराफेरी': अनिल अंबानी के मानहानि मामले में समन जारी, इन मीडिया संस्थानों से मांगा जवाब

Tue, 18 Nov 2025 07:44 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 07:44 AM IST
सार

कड़कड़डूमा कोर्ट ने अनिल अंबानी के मानहानि मुकदमे में कोबरापोस्ट सहित कई मीडिया संस्थानों को समन जारी किया। अदालत ने रिपोर्टिंग पर एकतरफा रोक लगाने से इनकार कर दिया और दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही अंतरिम राहत पर फैसला लेने का निर्णय लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Anil Ambani summoned by Delhi court in defamation case
अनिल अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कड़कड़डूमा कोर्ट ने उद्योगपति अनिल अंबानी की ओर दायर मानहानि के मामले में कुछ मीडिया संस्थानों को समन जारी किए हैं। हालांकि, अदालत ने शुरुआती चरण में एकतरफा रोक (इंटरिम इन्जंक्शन) लगाने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि वह रिपोर्टिंग पर रोक लगाने जैसे आदेश देने से पहले मीडिया पक्ष की दलीलें भी सुनेगी। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश विवेक बेनीवाल ने कहा कि इस समय एकतरफा अंतरिम राहत की जरूरत नहीं दिखती। इसलिए समन जारी किए जा रहे हैं, कोई एकतरफा आदेश नहीं।
विज्ञापन


अनिल अंबानी की ओर से पेश वकील ने भी अदालत से कहा कि वे एकतरफा आदेश पर जोर नहीं दे रहे, बल्कि चाहते हैं कि किसी भी अंतरिम राहत पर फैसला करने से पहले दोनों पक्षों को सुना जाए। अदालत ने यह आग्रह स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 5 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल अंबानी का आरोप है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में उनकी कंपनियों पर 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप लगाया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा और निवेशकों का विश्वास प्रभावित हुआ। उनका कहना है कि ये रिपोर्ट बिना ठोस प्रमाण के प्रकाशित की गईं और झूठी और भ्रामक हैं। ये दावे 30 अक्तूबर को प्रकाशित एक जांच रिपोर्ट से जुड़े बताए गए हैं, जिसमें 2006 से रिलायंस समूह की कुछ संस्थाओं के बीच बड़ी धनराशि इधर-उधर किए जाने का आरोप लगाया गया था।


अंबानी ने अदालत से अनुरोध किया है कि मामले के निपटारे तक इन आरोपों पर आगे कोई प्रकाशन या प्रसार न किया जाए। उनके मुकदमे में कोबरापोस्ट, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड, लाइव मीडिया एंड पब्लिशर्स प्राइवेट लिमिटेड और जॉन डो प्रतिवादियों को शामिल किया गया है, जो कथित रूप से ऐसे कंटेंट को आगे बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed