फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry with his wife's indifference, the young man made a video and hung himself

Delhi NCR News: पत्नी की बेरुखी से नाराज युवक वीडियो बनाकर फंदे से लटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
लाइव वीडियो बनाकर दिया वारदात को अंजाम, निहाल विहार की घटना
विज्ञापन

वीडियो में पत्नी की दूसरे समुदाय के युवक से दोस्ती, चरित्र पर शक का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में पत्नी की बेरुखी से नाराज एक युवक ने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विकास (31) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह विकास का शव दूसरी मंजिल स्थित उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। विकास ने तीन वीडियो में पत्नी से शादी से लेकर उसकी बेवफाई तक का जिक्र किया है। वीडियो में वह कर्जे से परेशान होने और पत्नी का किसी दूसरे समुदाय के युवक से अफेयर होने का भी जिक्र कर रहा है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह करीब 9.45 बजे टीम को आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम गली नंबर-1 में पहुंची जहां दूसरी मंजिल पर विकास नामक युवक का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विकास के परिवार में उसके पिता रविंदर, मां, दो भाई और एक बहन है। विकास ज्वालाहेड़ी इलाके में एक दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करता था। करीब पांच साल पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। विकास को शराब पीने की लत है, इसके अलावा उसके ऊपर कुछ कर्जा है। इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। करीब तीन साल पहले पत्नी विकास को छोड़कर अपने मायके में जाकर रहने लगी थी जिससे विकास काफी परेशान रहता था। बुधवार को उसने लाइव वीडियो बनाकर कर्जे, पत्नी का दूसरे युवक से अफेयर आदि का जिक्र करते हुए तीन वीडियो बनाए और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन वीडियो में सुनाई आपबीती
पुलिस को विकास के मोबाइल में 2 मिनट 50 सेकंड, 1 मिनट 31 सेकंड और 6 मिनट 21 सेकंड के तीन वीडियो मिले हैं। शुरुआत के दो वीडियो में विकास ने अपने काम से लेकर शादी तक की पूरी कहानी सुनाई है। विकास ने बताया कि वह निजी नौकरी करता है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। चार साल का बेटा है। शुरु में सबकुछ ठीक चला। बाद में उसे शराब की लत लग गई। धीरे-धीरे उसका रिश्ता बिगड़ने लगा। बाद में दूसरे समुदाय के एक युवक उसके घर आने लगा। वह खुद ही उस युवक को अपने घर लाया था। इस बीच उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। दोनों के बीच अनबन रहने लगी। विवाद बढ़ा तो आरोपी युवक ने उसे साइबर फ्रॉड में भी फंसा दिया। विकास आरोप लगाता है कि उसकी पत्नी दूसरे समुदाय के युवक से नजदीकियां बढ़ा रही थी। यह उसको बर्दाश्त नहीं हुआ। अपनी पत्नी से प्यार करने की बात कर वह कहता है कि वह मानता है कि नशे में उसने पत्नी को गालियां दीं लेकिन अब भी वह उससे पूरा प्यार करता है। सरकार से गुहार लगाते हुए उसने वीडियो में बोला कि उसका बच्चा माता-पिता व भाई-बहन को दिया जाए। उसकी पत्नी के पास खुद भी खाने को पैसे नहीं है तो वह उसके बेटे का क्या खिलाएगी। पूरी बात बताने के बाद अंत में विकास लाइव वीडियो बनाकर फंदे पर लटक जाता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को उसका वीडियो काफी वायरल हुआ। लोगों ने सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वारदात के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed