{"_id":"5b4630664f1c1bb2288b5ee6","slug":"angry-traffic-police-man-beat-his-own-senior-head-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के प्रोग्राम में ड्यूटी लगाने से नाराज था सिपाही, एचसीपी की कर दी धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के प्रोग्राम में ड्यूटी लगाने से नाराज था सिपाही, एचसीपी की कर दी धुनाई
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी लगाने से नाराज ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने अपने ही सीनियर हेड कांस्टेबल को पीट दिया। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बुधवार को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने सिपाही के निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए।
विज्ञापन
सिपाही वीरेंद्र यादव का नाम लाइन हाजिर होने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सूची में भी शामिल है। सोमवार को पीएम के कार्यक्रम में सिपाही वीरेंद्र की ड्यूटी क्रेन पर लगाई गई थी। सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो ट्रैफिक ऑफिस इंचार्ज दौलतराम ने एसपी ट्रैफिक को मामले की जानकारी देकर उसकी गैरहाजिरी लगा दी।
विज्ञापन
इससे खफा सिपाही वीरेंद्र ऑफिस पहुंचा और हेड कांस्टेबल दौलतराम की पिटाई कर दी। सिपाही वीरेंद्र के सपा सरकार में एक प्रभावशाली नेता से संपर्क में था। जब तक सपा की सरकार रही, उससे कोई कुछ नहीं कहता था। ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत अधिकारियों तक जाती भी थी, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता था। जब सरकार बदली तो भी उसने अपने कामकाज में कोई सुधार नहीं किया।
विज्ञापन