फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry teenager out of the house Gangreped and...

नाराज होकर घर से निकली किशोरी से पहले किया गैंगरेप और..

Sat, 27 Jun 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jun 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
Angry teenager out of the house Gangreped and...

कोतवाली इलाके में परिवार से नाराज होकर घर से निकली 13 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। बाद में उसे एक महिला के पास बेचने के लिए छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


किशोरी की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। फिलहाल, उसे बाल गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा उर्फ धर्मवीर, नासिर और हसीना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सलमा (13) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मुखर्जी नगर इलाके में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 दिन पूर्व वह अपने परिवार से नाराज होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आ गई। सलमा पर धर्मवीर और नासिर की नजर पड़ी।

पूछताछ के बाद खुले कईं राज

Angry teenager out of the house Gangreped and...

दोनों ने मंगलवार को उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप किया। बाद में वजीरपुर इलाके में हसीना नामक महिला के पास  40 हजार रुपये में बेचने के लिए छोड़ दिया।

सलमा वहां से किसी तरह भाग निकली। किसी राहगीर ने किशोरी को अकेला देखकर इसकी सूचना भारत नगर पुलिस को दी। जब किशोरी से पूछताछ की गई तो सारी जानकारी हुई।

कोतवाली पुलिस को सूचना देने पर बुलंदशहर से धर्मवीर और रामपुर से नासिर को दबोच लिया। बाद में दोनों की निशानदेही पर हसीना को भी दबोच लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही पीड़ित के परिजनों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed