फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angered by her love affair, her father and brother strangled her.

Delhi NCR News: पिता और भाई ने प्रेम संबंधों से नाराज होकर युवती का गला घोंटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
-हरिनगर थाना पुलिस ने पिता और भाई को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
विज्ञापन

-मंगलवार को युवती की संदिग्ध मौत और दफनाने की मिली थी पुलिस को जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हरिनगर इलाके में 19 साल की युवती की गला घोटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पहचान 55 साल के मोहम्मद मुनीर और 19 साल के उसके बेटे मेराज अली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि मुनीर की बेटी का गांव में उसके एक परिचित से प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे हरि नगर थाने को किसी ने फोन कर बताया कि 19 साल की एक लड़की को उसके परिवार ने मार दिया है और उसके शव को दफनाने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि युवती की गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पता चला कि मृत युवती का अपने पैतृक गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों लगभग 2 सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। मृतक युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। जब दोनों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed