फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angered by a man's secret friendship with a boy, a neighbor and his friends stabbed the young man with knives.

Delhi NCR News: लड़के से चोरी छिपे दोस्ती रखने से नाराज पड़ोसी ने साथियों के साथ युवक को चाकुओं से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
-आईपी इस्टेट इलाके की घटना, मिलने वाले लड़के से पड़ोसी का लंबे समय से चल रहा था विवाद
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपियों को करनाल हरियाणा से किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईपी इस्टेट इलाके में एक लड़के से चोरी छिपे दोस्ती रखने से नाराज पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस युवक को चाकू से गोद दिया। उस लड़के से पड़ोसी का विवाद चल रहा था। घायल की पहचान 26 साल के आशु के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को उसके तीन साथियों के साथ करनाल हरियाणा से पकड़ा है। इनके निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आईपी इस्टेट थाना पुलिस को संजय अमर कॉलोनी में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आशु को अपनी गाड़ी से लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। जल्दी से अस्पताल पहुंचाए जाने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी घनश्याम किशोर के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि आशु पर उसके पड़ोस में रहने वाले नोनू ने अपने साथियों के साथ हमला किया है। इनके बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने के बाद तकनीकी जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि सभी आरोपी हिमाचल की ओर भाग रहे हैं। पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से घटना के 12 घंटे बाद ही करनाल हरियाणा से पकड़ लिया। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। अन्य तीन की पहचान नोनू, राजकुमार और विशाल के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद चाकू को संजय अमर कॉलोनी के पीछे एक गहरे नाले में फेंक दिए थे, लेकिन पुलिस टीम की लगातार कोशिश कर चाकू को वहां से बरामद कर लिया। नोनू ने बताया कि आशु एक लड़के से लगातार मिलता था, जिससे उसकी लंबे समय से निजी दुश्मनी थी। इस बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़े हो चुके थे। इसी दुश्मनी के चलते नोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर आशु पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article