फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anganwadi Workers protest against hooda government

मांगें लेकर सड़क पर उतरीं आंगनवाड़ी वर्कर

Fri, 04 Jul 2014 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Jul 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Workers protest against hooda government

बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्करों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले इन सभी ने शहर के कमला नेहरू पार्क में आम सभा की। इसमें जिले के सभी खंडों की आंगनवाड़ी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


बैठक के बाद महिलाओं का यह जत्था लघु सचिवालय नारेबाजी करता हुआ पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन नगराधीश अनू श्योकंद को सौंपा। जो केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नाम था।
विज्ञापन


आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन व हेल्पर यूनियन की ओर से यह प्रदर्शन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सोहना क्षेत्र की अध्यक्षा विद्या और गुड़गांव खंड की अध्यक्षा शारदा ने किया। इस दौरान सीटू का भी उन्हें समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटू की ओर से कामरेड सतबीर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने न्यूनतम वेतन मुद्दे पर सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी संस्थानों में तो लागू कर दिया मगर निजी संस्थानों को इससे अछूता रखा गया। इससे प्रदेश के लाखों मजदूरों का हित प्रभावित हो रहा है।

आंगनवाड़ी वर्करों की मांग है कि उन्हें स्थाई नौकरी दी जाए। अभी उन्हें काम के बदले मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा विभाग का निजीकरण नहीं किया जाए। सामाजिक सुरक्षा का अधिकार दिया जाए। उन्हें अन्य कामों में नहीं लगाया जाए। इन सभी की शिकायत है कि सरकार की ओर से उनकी उपेक्षा की जा रही है।


वहीं आंगनवाड़ी सेंटरों की खराब हालत और किराए का समय पर नहीं मिलना भी मुद्दा बना। शारदा ने कहा कि छोटे-छोटे कमरों में आंगनवाड़ी सेंटर चलते हैं सरकार को बेहतर जगह देनी चाहिए। गर्मी और सर्दी में उन्हें भी छुट्टी मिलनी चाहिए। सीटू ने ऐलान किया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 20 जुलाई को सभी विभागों के हजारों वर्कर सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed