फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anand Vihar-Patna Superfast Express will depart between.

आनंद विहार-पटना के बीच चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Tue, 14 Oct 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 14 Oct 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar-Patna Superfast Express will depart between.

दिल्ली एनसीआर में रह रहे पूर्वांचल और बिहार के लोगों को दिवाली और छठ पर घर पहुंचाने के लिए रेलवे आनंद विहार और पटना के बीच स्पेशल प्रीमियम ट्रेन चलाएगा।

विज्ञापन


इस सुपरफास्ट ट्रेन का स्टापेज आनंद विहार से सीधे कानपुर होगा। पटना से पहली ट्रेन आनंद विहार के लिए 15 अक्तूबर को चलाई जाएगी। आनंद विहार से पहली ट्रेन 16 अक्तूबर को रवाना होगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। गाजियाबाद से पटना के बीच सफर करने वाले यात्री आनंद विहार से इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

रेलवे ने त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह नई ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे के चीफ पीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि त्योहारों के बाद घरों से वापस लौटने वालों को ध्यान में रखकर ट्रेन का शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक ट्रेनों को चलाया जाएगा। पटना से यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को आनंद विहार के लिए रवाना होगी। आनंद विहार से अगले दिन यानी बृहस्पतिवार और रविवार को वापसी करेगी।

आनंद विहार से ट्रेन शाम 6:50 पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी। आनंद विहार से चलकर यह सीधे कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, बक्सर और आरा रुकेगी। ट्रेन में सिर्फ रेलवे की वेबसाइट से टिकट बुकिंग होगी।


प्लेटफार्म नंबर 2 से चलेगी गाजियाबाद-अलीगढ़ स्पेशल ईएमयू
गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच 20 अक्तूबर से चलने वाली स्पेशल ईएमयू ट्रेन के लिए रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफार्म तय कर दिया है। यह ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से सुबह 10:35 बजे रवाना होगी।

रेलवे के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से प्रतिदिन आएगी। 10:30 बजे प्लेटफार्म पर लगा दी जाएगी।

5 मिनट बाद अलीगढ़ के लिए रवाना कर दी जाएगी। यह ट्रेन 30 अक्तूबर तक चलेगी और प्रतिदिन अलीगढ़ का एक फेरा लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed