तो इंटरचेंज हब बन जाएगा आनंद विहार मेट्रो स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार मेट्रो स्टेशन का नया डिजाइन तैयार हो गया है। मेट्रो को एक
पूर्वी दिल्ली स्थित आनंद विहार वर्ष 2016 में आनंद विहार आईएसबीटी, आनंद विहार उत्तर रेलवे स्टेशन, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन व मेरठ टू सराय काले खां के बीच चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन के जुड़ने पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंटरचेंज हब बनेगा, जहां प्रतिदिन करीब एक लाख से अधिक यात्री जुड़ेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने आनंद विहार मेट्रो फेज दो स्टेशन का डिजाइन तैयार कर लिया है। पुराने मेट्रो स्टेशन के साथ ही नए मेट्रो स्टेशन की बिल्डिंग तैयार होगी। पुरानी बिल्डिंग चार मंजिल की है पर नए के दूसरे फ्लोर पर कॉनकोर्स व तीसरा प्लेटफॉर्म बनेगा।
एक होगा पुराने व नए स्टेशन का कॉनेकोर्स एरिया
नई बिल्डिंग में आधा एकड़ जमीन में पुरानी बिल्डिंग की तर्ज पर भवन बनेगा,
लेकिन बची हुई आधी जमीन पर एलीवेटिड (पिलर पर) प्लेटफॉर्म तैयार होगा। मतलब
नए मेट्रो स्टेशन के एंट्री प्वाइंट से यात्री पहली की बजाय सीधे दूसरे तल
पर पहुंचगा। क्योंकि इसमें पहला फ्लोर नहीं होगा।
दूसरा तल
कॉनकोर्स एरिया होगा, जोकि पुराने मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स एरिया से
जुड़ेगा। पुराने व नए मेट्रो स्टेशन का कॉनकोर्स एरिया एक ही होगा। दूसरे
तल पर कॉनेकोर्स एरिया के बीचो-बीच एएफसी गेट के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट
बनाए जाएंगे।
नए मेट्रो स्टेशन की आधी जमीन पर पिलर नए मेट्रो
स्टेशन के दूसरे तल में कॉनेकोर्स एरिया में जाकर मिलेंगे। इसी के ऊपर
प्लेटफार्म नंबर चार बनाया जाएगा, जो एलीवेटिड होगा। इन्हीं पिलर के नीचे
सड़क बनाने की योजना है, ताकि मेट्रो समेत आईएसबीटी में आने वाले यात्री
अपने वाहन से सीधे यहां उतर सकें।
दो प्लेटफॉर्म जुड़े होंगे तो दो होंगे अलग-अलग
आनंद विहार
पुराने मेट्रो स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली
की ओर तो दूसरा वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 की लाइन जाती है।
जबकि नए
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शिव विहार से आईपी एक्सटेंशन की ओर तो
प्लेटफार्म नंबर चार पर आईपी एक्सटेंशन से कड़कड़डूमा जाने वाली ट्रेन का
रूट होगा।
नए और पुराने स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर तीन व दो जुड़ जाएगा। दो
व तीन नंबर प्लेटफॉर्म में जाने वाले यात्री बिना कॉनकोर्स में जाए सीधे
ट्रेन पकड़ सकेंगे। जबकि एक और चार वाले यात्रियों को कॉनकोर्स में आकर
ट्रेन बदलनी होगी।
एनसीआर से आनंद विहार की दूरी सिमट जाएगी
नोएडा से आने वाले
यात्रियों को आनंद विहार आईएसबीटी और आनंद विहार रेलवे स्टेशन आने-जाने के
लिए पहले यमुना बैंक से वैशाली वाली लाइन बदलनी पड़ती थी, लाइन बनने के बाद
मयूर विहार 1 से सीधे ब्राउन लाइन पकड़कर आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पहुंच
सकेंगे।
गुड़गांव वाले यात्री हौजखास से मजेंटा (पिंक) लाइन पकड़कर
कालकाजी और वहां से वायलेट लाइन और फिर लाजपत नगर से ब्राउन लाइन पकड़कर
सीधे आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे।
फरीदाबाद की ओर से आने वाले
यात्री लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन से ब्राउन लाइन पकड़कर सीधे आनंद विहार
मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।
क्या होगा खास
मेट्रो स्टेशन दलशाद गार्डन से गाजीपुर जाने वाली
रोड नंबर 56, एनएच 24, एनएच 58 व महाराजपुर बॉर्डर से यात्री सीधे जुड़
सकेंगे। क्योंकि मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल सामने गुजरने वाली सड़क संख्या
56 आगे चलकर उक्त दोनों एनएच समेत महाराजपुर बॉर्डर जाने वाली सड़क पर
मिलती है।
मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल सामने रोड नंबर 56 पर फुटओवर
ब्रिज भी बना हुआ है। इससे मुसाफिर एफओबी की मदद से सीधे मेट्रो पकड़
सकेंगे। पुराने मेट्रो स्टेशन में दो एंट्री व एग्जिट प्वाइंट हैं और नए
में चार और जुड़ जाएंगे।
एक आईएसबीटी के अंदर तो दूसरा आईएसबीटी की ओर आने
वाली बसों की साइड में खुलेगा। जबकि एक आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सीधे
जुड़ेगा।
नए स्टेशन में चार एसकेलेटर व दो लिफ्ट होंगी
डीएमआरसी के
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कम्युनिकेशन, अनुज दयाल ने बताया कि आनंद विहार
नए मेट्रो स्टेशन का डिजाइन तैयार हो गया है। इंटरचेंज की सुविधा 2016 में
मिलनी शुरू हो जाएगी।
द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली जाने वाली ब्लू लाइन और
शिव विहार से मुकुंदपुर के बीच चलने वाली ब्राउन लाइन जुड़ेगी, जोकि आनंद
विहार आईएसबीटी समेत आनंद विहार रेलवे स्टेशन के यात्रियों को सुविधा देगी।