{"_id":"589612864f1c1b313de85815","slug":"anand-vihar-isbt-found-on-the-new-notes-of-rs-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार आईएसबीटी पर मिले एक करोड़ रुपये के नए नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार आईएसबीटी पर मिले एक करोड़ रुपये के नए नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Feb 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद काले धन के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात आनंद विहार आईएसबीटी पर पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों के पास से एक करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। सभी नोट दो-दो हजार रुपये के थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि नोट मोदीपुरम, मेरठ में किसी जैन नामक शख्स ने उन्हें दिए थे। इन नोटों को दिल्ली के रास्ते लखनऊ किसी बिल्डर के पास पहुंचाना था। माना जा रहा है कि यूपी चुनाव में इन नोटों का इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन
पुलिस ने रमजान अली (30) और अशोक कुमार (32) नामक दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी। आयकर विभाग के अधिकारी अब मामले की छानबीन में जुटे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को आनंद विहार आईएसबीटी पर तैनात सिपाही संदीप यात्रियों की चेकिंग कर रहा था। इस बीच उसने दो युवकों को दो बैगों के साथ आते हुए देखा। पुलिस को देखकर दोनों युवक सकपका गए। संदीप ने फौरन दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली तो बैगों में करीब एक करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन
सिपाही संदीप ने फिर दी ईमानदारी की मिसाल
पकड़े जाने पर सिपाही संदीप को रमजान और अशोक ने 25 लाख रुपये देने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके ईमान को नहीं खरीद पाए। बता दें कि संदीप ने चंद रोज पहले इसी तरह चेकिंग के दौरान एक नौकर को 40 लाख रुपये के जेवरात के साथ पकड़ा था। नौकर करनाल के एक फॉर्म हाउस से अपने मालिक के 40 लाख रुपये के जेवरात लेकर भाग आया था। उस समय भी संदीप ने ईमानदारी की मिसाल कायम की थी।
विज्ञापन