फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anand Vihar-Apsara border elevator corridor ready, waiting for permission to cut trees

Delhi: आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार, पेड़ काटने की अनुमति की दरकार; अगले माह खोलने पर विचार

Mon, 02 Sep 2024 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 02:14 AM IST
सार

मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने काॅरिडोर को सुबह शाम व्यस्त समय में यातायात के लिए खोला है। इससे लोगों को व्यस्त समय में राहत मिली है। लेकिन अभी पूरी तरह खुलने में समय लगेगा।

विज्ञापन
Anand Vihar-Apsara border elevator corridor ready, waiting for permission to cut trees
आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर एलिवेटेड काॅरिडोर के बीच में पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर के बीच तैयार एलिवेटेड काॅरिडोर पूरी तरह खुलने में अभी एक माह का और समय लगेगा। मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने काॅरिडोर को सुबह शाम व्यस्त समय में यातायात के लिए खोला है। इससे लोगों को व्यस्त समय में राहत मिली है। लेकिन अभी पूरी तरह खुलने में समय लगेगा। बताया जा रहा है कि काॅरिडोर के निमार्ण में पेड़ अड़चन बने हैं। करीब 113 पेड़ों काटने की जरूरत है। इसमें पांच ऐसे पेड़ है जो कॉरिडाेर के बीच में हैं। इन पेड़ों की वजह से अंतिम चरण का काम लंबित हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, पहले योजना अगस्त के अंत तक कॉरिडोर को पूरी तरह खोलने की थी, लेकिन पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से मंजूरी मिलने में देरी के कारण कुछ अंतिम कार्य लंबित हैं। कुल 113 पेड़ हैं जिन्हें काटने की जरूरत हैं। इनमें से पांच सड़क के बीच में हैं, जिनमें से तीन पेड़ सिग्नल-फ्री कॉरिडोर पर आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर की ओर जाते समय सीधे बीच में स्थित हैं। इसी तरह, अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार की ओर जाते समय, दो पेड़ हैं एक कॉरिडोर की शुरुआत में है, जबकि दूसरा बीच में है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने इस क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित किया हुआ है। ऐसे में इन पेड़ों को काटने की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन


अक्तूबर में पूरी तरह खोलने पर हो विचार
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कॉरिडोर पर व्यस्त समय में यातायात खोला गया है। इसे ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा है। अगर ट्रायल सफल रहा तो अक्तूबर में काॅरिडोर पर यातायात पूरी तरह खोलने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, यदि पेड़ काटने की मंजूरी मिल जाती है तो कॉरिडोर पर यातायात चलने के दौरान भी अंतिम चरण के कार्य पूरे किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन रेड लाइट होगी खत्म
अधिकारियों के अनुसार 1.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर रामप्रस्थ नगर, सूर्य नगर और श्रेष्ठ विहार की रेड लाइट खत्म करेगा। इससे सीमापुरी और आनंद विहार के बीच सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। आनंद विहार पूर्वी दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब है। यह काॅरिडोर दिलशाद गार्डन, शाहदरा, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर और आसपास के इलाकों को कवर करेगा।


1.48 लाख वाहनों को होेगा फायदा...
एक सरकारी आंकड़े के अनुसार,वर्तमान में इस मार्ग पर एक लाख से अधिक वाहन चलते हैं। कॉरिडोर के पूरी तरह से खुल जाने के बाद इस पर प्रतिदिन लगभग 1.48 लाख वाहन चलेंगे। इससे यात्रियों को एक तरफ 11.07 मिनट, हर साल 16.57 लाख लीटर ईंधन और प्रतिदिन 42,700 घंटे के बराबर श्रमशक्ति की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed