एक और नेता ने छोड़ी आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी में बिखराव शुरू हो गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहले ही भूचाल आया हुआ है। अब जिला इकाई में भी बवंडर मच गया है।
विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को बुलाई गई बैठक में जमकर बखेड़ा खड़ा हुआ। चुनावी फैसलों में जिला इकाई की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रवक्ता अनूप खन्ना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
आप जिला संयोजक नरेंद्र यादव कहते हैं कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी की सेवा नहीं करना चाहते। यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। गलतियां हर किसी से होती हैं। पार्टी से भी गलतियां हुई हैं, लेकिन यह वक्त उन गलतियों को सुधारने का है।
बोले शाजिया के बोल
लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को मिली जीत के बाद नोएडा विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस सीट पर छह महीने में उपचुनाव होने हैं।
जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने नोएडा स्टेडियम में जिला इकाई की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आला नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली।
जिला प्रवक्ता अनूप खन्ना ने पार्टी की मौजूदा नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी दिशाहीन हो गई है।
अभी और नेता छोड़ने की कर रहे तैयारी
पार्टी के एक और सदस्य एके पवार ने बैठक के दौरान कई सवाल जिला इकाई पर ही खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि जब हाईकमान जिला इकाई को तरजीह नहीं दे रहा है तो फिर क्यों बैठकें बुलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज तक आम आदमी पार्टी ने जिले में जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं उठाया।
ऐसी पार्टी को जनता क्यों पूछेगी। बताया जा रहा है कई और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। अगले एक-दो दिनों में सिलसिला शुरू हो जाएगा।
आम आदमी पार्टी में बिखराव के संकेत ‘अमर उजाला’ ने 18 मई को ही दे दिए थे। लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए जिला सचिव अभिषेक शुक्ला के इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से ही पार्टी में फूट पड़नी शुरू हो गई थी।