तस्करों का नायाब तरीका, हरियाणा से दिल्ली दूध के केन में आ रही शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब माफियाओं ने शराब की तस्करी का नायाब तरीका निकाला है। राजधानी में अब दूध के केन में शराब की तस्करी शुरू हो गई है।
ताजा मामले में आरके पुरम पुलिस ने ऐसे ही एक शराब तस्कर को दबोचा है। आरोपी की पहचान गांव भावन नगर, एटा, यूपी निवासी राम सनेही (31) के रूप में हुई है।
आरोपी गुडग़ांव से दूध की केनों में शराब को लाकर दिल्ली के कलस्टर इलाकों में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चार केनों में कुल 300 पौवे बरामद किए हैं।
सस्ती शराब खरीदकर दिल्ली के कलस्टर इलाकों में कर रहा था सप्लाई
पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के हेड कांस्टेबल मुरारीलाल और सिपाही मनजीत मेजर सोमनाथ मार्ग, सेक्टर-9- 12 के डिवाइडर के पास पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इस बीच तड़के 4.30 बजे उन्होंने दूध की केन लादे शख्स को चेकिंग के लिए रोका। बातचीत के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा।
शक होने पर पुलिस ने बाइक और केनों की तलाशी ली तो शराब तस्करी का खुलासा हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि तड़के दूध की केनों में हरियाणा से शराब लाने पर किसी को शक नहीं होता था। लोगों का लगता था कि वह दूध की सप्लाई का काम कर रहा है।