फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An increase in the number of passengers in buses can be decided today

बसों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी पर आज हो सकता है फैसला

Fri, 23 Oct 2020 02:01 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2020 02:01 PM IST
सार

  • यूपी की तर्ज पर दिल्ली में सभी सीटों पर यात्रियों को इजाजत देने की मांग

विज्ञापन
An increase in the number of passengers in buses can be decided today
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस यात्रियों की सहूलियत देने पर परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार मंथन कर रहे हैं। कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से बरते जा रहे एहतियातों की वजह से यात्रियों को आ रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)की ओर से संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें उत्तर प्रदेश की तर्ज पर दिल्ली में भी सभी सीटों पर यात्रियों को बैठने की इजाजत देने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के तहत 17 यात्रियों को बैठने की इजाजत है। इस वजह से कई बस स्टॉप पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जरूरी कार्य प्रभावित होने से परेशान यात्रियों की तरफ से भी लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की जा रही है। बसों में34 यात्रियों के लिए बैठने का इंतजाम है। शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की होने वाली बैठक में इस बारे में निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अगर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाती है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन


डीटीसी के डिप्टी सीजीएम अनुज कुमार ने बताया कि बस यात्रियों की सुविधा के लिए ए 4 साइज के बोर्ड पर स्टिकर चिपकाया जाएगा। कोरोना काल में तय मानकों के मुताबिक अगर यात्रियों की संख्या पूरी है तो लाल रंग और अगर यात्रियों के बैठने के लिए जगह शेष है तो हरे रंग के बोर्ड को कंडक्टर प्रदर्शित करेंगे। इससे यात्रियों को बस स्टॉप पर न तो इंतजार करना होगा और न ही उन्हें बसों के न रुकने की शिकायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed