{"_id":"687e6f49a7e0cc4a130e45a5","slug":"an-elderly-man-suffered-heart-attack-while-driving-car-on-gurugram-faridabad-road-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर कार चलाते हुए बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर कार चलाते हुए बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी
Mon, 21 Jul 2025 10:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:48 PM IST
सार
गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर रविवार रात बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ने से उनकी कार असंतुलित होकर खंभे से टकरा गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर रविवार रात कार चालक बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया। उनकी कर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बुजुर्ग को उपचार के लिए तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। कार चला रहे 67 वर्षीय बुजुर्ग एनआईटी-3 में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात वह अपनी कार से एनआईटी तीन स्थित घर की आ रहे थे। सैनिक कॉलोनी मोड़ पर उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसी वजह से उनकी कर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बुजुर्ग को समय रहते उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन