फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An attempt to save Mother Nature by planting trees in the name of mother

Delhi NCR News: मां के नाम पेड़ से मदर नेचर को बचाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
8 लाख लोगों को जोड़कर दिल्ली सरकार बना रही है वृक्षारोपण को जन आंदोलन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने और वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक व्यापक जनभागीदारी आधारित वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए इसे जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में तैयार किया गया है। सरकार का लक्ष्य ग्रीन एक्शन प्लान 2026–27 के तहत 22 विभागों के समन्वय से 70 लाख से अधिक पौधे लगाने का है। इस अभियान को लेकर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में 20 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि लोगों को अपनी माताओं और मदर नेचर के नाम पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार की ओर से सभी संस्थानों को मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, संस्थानों को अपने परिसरों में उपलब्ध स्थान की पहचान कर पौधों की संख्या और प्रजातियों का विवरण देने के निर्देश दिए गए हैं।




निगरानी के लिए बनेगा पोर्टल...

इस अभियान की निगरानी के लिए ग्रीन ड्राइव 2026–27 पोर्टल विकसित किया गया है, जिसमें हर लगाए गए पौधे का डेटा अपलोड किया जाएगा। हर पौधे की जियो-फेंसिंग भी की जाएगी, ताकि उसकी रियल-टाइम ट्रैकिंग और दीर्घकालिक निगरानी सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने ग्रीन अवॉर्ड्स की भी घोषणा की है, जिसके तहत उन संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जो पौधों की बेहतर देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed