फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An associate of fraudsters who duped people on the pretext of work from home was arrested.

Delhi NCR News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगी करने वालों जालसाजों का सहयोगी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, आरोपी निजी होटल में शेफ का काम करता था
विज्ञापन


-जालसाजों को म्यूल खाता उपलब्ध करवाता था आरोपी
-17.16 लाख की ठगी के मामले की जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने वर्क फ्रॉम होम के बहाने ठगी करने वालों की मदद करने के आरोप में एक आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पहचान 25 साल के पठान उजेफ खालिल खान के रूप में हुई है। वह निजी होटल में शेफ के रूप में कार्यरत था। वह जालसाजों को म्यूल बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। पुलिस अन्य जालसाजों की तलाश कर रही है। जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि केशवपुरम निवासी राहुल सैनी ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि वर्क-फ्रॉम-होम के बहाने साइबर अपराधियों ने उससे 17.16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर करने के बाद जांच शुरू की। एसीपी राजीव कुमार के देखरेख में टीम ने आरोपी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल और बैंक खाते की जानकारी प्राप्त की। बैंक खाते की जांच में पता चला कि ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में भेजा गया और फिर सेल्फ चेक से पैसे निकाले गए। पुलिस ने बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर की लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया। इससे पता चला कि आरोपी अंबाद जलना महाराष्ट्र में सक्रिय है। तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच में आरोपी की पहचान पठान उजेफ खालिल खान के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पकड़ से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। पुलिस आरोपी की अन्य समान मामलों में संलिप्तता और अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है और एक निजी होटल में शेफ का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article