फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An Anti-CS squad raided Badopur village, targeting cattle smugglers, and rescued three head of cattle.

Delhi NCR News: एंटी सीएस स्टाफ की टीम ने बदोपुर गांव में गोतस्करों पर दबिश देकर बचाए तीन गोवंश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, पांच आरोपी हुए मौके से फरार, सात पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से चार बाईकें, दो छोटी छुरी, दो बड़ी छुरी, दो कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका व अन्य सामान किया बरामद।

पिछले काफी समय से खेतों में बनाए अपने मकान में यह परिवार कर रहा था गोहत्या का अवैध धंधा।

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। एंटी सीएस स्टाफ(एंटी काउ स्लाटिंग) फिरोजपुर झिरका की टीम ने खंड़ फिरोजपुर झिरका के गांव बदोपुर में शनिवार को अल सुबह गोतस्करों पर दबिश देकर उनके पास से तीन गोवंश को बचाने के साथ- साथ दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चार बाइकें, दो छोटी छुरी, दो बड़ी छुरी, दो कुल्हाड़ी, लकड़ी का गुटका सहित अन्य सामान भी बरामद किया। पुलिस की टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर पांच गोतस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात आरोपियों के विरुद्ध सदर थाना फिरोजपुर झिरका में मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह को शनिवार की अल सुबह गुप्त सूचना मिली कि बदोपुर गांव के अख्तर हुसैन ने अपने खेतों में अपना घर बनाया हुआ है। पिछले काफी समय से वह गोवंश की निर्ममता से हत्या कर गोमांस को बेचने का अवैध धंधा करता है। गोमांस खरीदने के लिए बाइक पर कुछ व्यक्ति अंधेरे में ही इसके घर आ जाते है। आज भी यह परिवार गोहत्या कर गोमांस बेचेगा और रोजमर्रा की तरह से गोमांस खरीदने के लिए बाइक पर कुछ व्यक्कित इसके घर आएंगें।
विज्ञापन



सूचना के आधार पर एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी महेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने बदोपुर गांव में शनिवार को अल सुबह यानि कि लगभग प्रात: ढाई बजे दबिश दी। मौके पर पहुंचने पर गोतस्कर ने गोवंश की गर्दन पर काटने के लिए छुरी रखी हुई थी। पुलिस की टीम को देखकर पांच गोतस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं रहमती एवं आईसा को गिरफ्तार किया है। गोतस्करों से बचाए सभी तीनों गोवंश को पुलिस ने तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गोशाला में भेज दिया है। इनके एक घायल गोवंश का पशु चिकित्सक से उपचार प्रारंभ करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में बदोपुर गांव के शौकीन पुत्र अख्तर हुसैन, अख्तर हुसैन पुत्र मौजी, रहमती पत्नि अख्तर हुसैन, दीनू पुत्र कल्लू, मुफीद पुत्र दीनू, आईसा पत्नि शौकीन निवासियान बदोपुर, सदर थाना फिरोजपुर झिरका, आसिफ पुत्र अली मोहम्मद निवासी भड़ोली जिला अलवर राजस्थान के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मामले के सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


-----------------------------------------------

बदोपुर गांव में गोतस्करों के घर पर दबिश देकर उनके चंगुल से तीन गोवंश को बचाने के साथ-साथ दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दो महिलाओ सहित सात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस मामले के बाकी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। गोतस्करी एवं गोहत्या किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी।

महेंद्र सिंह, प्रभारी, एंटी सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका।

---------------------------------------------------

चित्र:- एंटी सीएस स्टाफ की टीम द्वारा बदोपुर गांव में गोतस्कर के घर से बदामद की गई चारों बाईकें।

पुलिस द्वारा बदोपुर गांव में गोतस्कर के घर से बचाया गया गोवंश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed