{"_id":"597769f04f1c1b29558b4767","slug":"amrpali-group-officers-released-after-giving-money-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के सीईओ और डायरेक्टर से जमा कराए 4.29 करोड़, छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के सीईओ और डायरेक्टर से जमा कराए 4.29 करोड़, छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबर सेस के रूप में 4.29 करोड़ रुपये जमा कराने पर आम्रपाली ग्रुप के सीईओ ऋतिक कुमार सिन्हा और निदेशक निशांत को मंगलवार दोपहर छोड़ दिया गया। दोनों करीब 27 घंटे तक हवालात में रहे।
विज्ञापन
लेबर सेस जमा नहीं करने पर दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर दादरी तहसील के हवालात में बंद कर दिया गया। कंपनी ने दोनों को छुड़ाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन जिला प्रशासन ने साफ कह दिया कि जब तक रुपये जमा नहीं होते तब तक नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि ऋतिक के पिता ने 4.29 करोड़ रुपये जमा करा दिए। गर्मी की वजह से दोनों रातभर हवालात में करवट बदलते रहे। वहीं सुबह ऋतिक ने बताया कि रातभर नींद नहीं आई।
विज्ञापन
सुबह पेपर पढ़कर समय बिताया। तबीयत बिगड़ने की बात कही तो प्रशासन ने सरकारी डॉक्टर को बुलाकर चेकअप कराया, जबकि परिजन प्राइवेट डॉक्टर से दिखाने की गुजारिश करते रहे। वहीं डीएम ने बताया कि आरसी की पूरी रकम जमा करने पर कंपनी के दोनों प्रतिनिधियों को छोड़ दिया गया।