{"_id":"5d70bf708ebc3e014d67fdf1","slug":"amrapali-sapphire-1033-registry-way-open-noida-authority-issue-provisional-completion-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली सफायर के 1033 खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता खुला, जारी हुआ प्रोविजनल कंपलीशन सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली सफायर के 1033 खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता खुला, जारी हुआ प्रोविजनल कंपलीशन सर्टिफिकेट
Thu, 05 Sep 2019 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
आम्रपाली बिल्डर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर फेज-1 के 1033 खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को यहां के सभी फ्लैटों का प्रोविजनल कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। अब इसके बाद त्रिपक्षीय सबलीज डीड और रजिस्ट्री हो पाएगी। अभी यहां के 990 फ्लैट खरीदारों के दस्तावेज के सत्यापन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आम्रपाली सफायर फेज-1 में टावरों व फ्लैटों की हालत देखने के लिए टीम भेजी गई थी। टीम की ओर से वहां के निर्माण पर रिपोर्ट दी गई है। इसके बाद प्राधिकरण ने आम्रपाली सफायर फेज-1 के सभी टावरों व फ्लैटों का प्रोविजनल कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अब फ्लैट खरीदार, नोएडा प्राधिकरण और कोर्ट रिसीवर के बीच त्रिपक्षीय सबलीज डीड पर हस्ताक्षर हो पाएंगे। बिना सीसी के त्रिपक्षीय सबलीज डीड का काम रुका हुआ था। इसके बाद खरीदारों के फ्लैट की रजिस्ट्री संभव नहीं थी, लेकिन जैसे ही यह हस्ताक्षर होगा तो रजिस्ट्री करा दी जाएगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्री प्रक्रिया के बाद भी अधूरे काम होंगे पूरे
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि टीम की रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ टावरों व फ्लैटों में थोड़ा काम बचा हुआ है, लेकिन इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी चलती रहेगी। वहीं, जिस एजेंसी को काम पूरे करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी ओर से फ्लैटों के अधूरे काम भी पूरे कराए जाएंगे।
आम्रपाली सफायर फेज-2 का आएगा नंबर
सफायर फेज-1 के बाद अब सफायर फेज-2 का नंबर आएगा और प्राधिकरण की टीम उक्त सोसाइटी में जाकर उनके फ्लैटों की हालत और दस्तावेज के सत्यापन का काम देखेगी। उसके बाद वहां के खरीदारों के फ्लैटों की रजिस्ट्री भी हो पाएगी।