{"_id":"5c81a5c9bdec2213fe5d1ada","slug":"amrapali-corporate-tower-sells-for-8-75-million-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली का कॉरपोरेट टावर 8.75 करोड़ में बिका, संपत्तियों की नीलामी को लेकर चल रही कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली का कॉरपोरेट टावर 8.75 करोड़ में बिका, संपत्तियों की नीलामी को लेकर चल रही कवायद
Fri, 08 Mar 2019 04:44 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Mar 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
amarpali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित आम्रपाली का कॉरपोरेट टावर-3 नीलामी के बाद 8.75 करोड़ रुपये में बिक गया है। डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) ने नीलामी की व्यवस्था की थी। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली का अस्पताल भी 13.75 करोड़ में बिक चुका है। दरअसल, डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल की ओर से आम्रपाली की संपत्तियों की नीलामी की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
इसमें आम्रपाली की संपत्तियों की जगह-जगह नीलामी की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली में इसके कॉरपोरेट टावर की नीलामी हुई। हालांकि, नोएडा में कॉरपोरेट टावर-1 व 2 भी हैं, लेकिन इनकी नीलामी हुई या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि इनकी नीलामी भी अलग-अलग तिथियों में होगी।
विज्ञापन
निदेशकों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराएंगे खरीदार
आम्रपाली के निदेशकों के खिलाफ इकोनॉमिक ऑफिस विंग (ईओडब्ल्यू) में फ्लैट खरीदार ठगी का मामला दर्ज कराएंगे। इसके लिए सभी फ्लैट खरीदार शुक्रवार दोपहर 1 बजे दिल्ली स्थित ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंचेंगे और मामला दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन