{"_id":"5c8fd9abbdec2214204741e6","slug":"amrapali-cmd-sent-to-jail-with-three-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के सीएमडी समेत तीन को जेल भेजा
Mon, 18 Mar 2019 11:17 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
law
अदालत ने निवशेकों से ठगी के मामले में आम्रपाली बिल्डर्स के सीएमडी अनिल शर्मा समेत तीन आरोपियों को चार दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस आरोपियों से साढ़े छह करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में 14 दिन पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
कड़कड़डूमा जिला अदालत की सीएमएम शिवाली शर्मा के समक्ष दिल्ली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार शर्मा, निदेशक अजय कुमार व शिव प्रिय को रिमांड के बाद पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन
इस अनुरोध पर अदालत ने तीनों 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इन आरोपियों को 28 फरवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें करीब 400 लोगों ने ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
