{"_id":"1e8196501aa38d82bc13ce374ed82993","slug":"amity-university-organised-polo-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज श्रीधर और पोलो कप की खुमारी में झूमी एमिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज श्रीधर और पोलो कप की खुमारी में झूमी एमिटी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत संध्या पर गायक नीरज श्रीधर के साथ छात्र जमकर झूमे। छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बॉलीवुड गायक नीरज ने करीब एक दर्जन गीत सुनाए। जिनका श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया। नीरज ने जब कॉकटेल फिल्म का तुम ही बंधु सखा तुम ही हो गाना शुरू किया तो भीड़ शोर मचाकर वंस मोर वंस मोर की डिमांड करने लगी।
विज्ञापन
एलिवेशन की टीम ने जीता पोलो कप
एमिटी पोलो कप का फाइनल मैच एलिवेशन पोलो एवं जिंदल पैंथर की टीमों के बीच रविवार को खेला गया। इसमें एलिवेशन पोलो ने विपक्षी टीम को 6 के मुकाबले 5 गोलों से पराजित किया। बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार एलिवेशन पोलो के सत्येंद्र गरचा और बेस्ट पोनी का पुरस्कार कराटिका घोडे़ को मिला।
विज्ञापन
विजेता टीम को संसद नवीन जिंदल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतुल चौहान, मनोज गौर, पूजा चौहान, डॉ. अमिता, असीम, के जय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।