AMITY अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन में सैकड़ो देशी-विदेशी छात्रों ने लिया हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमिटी विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय एआइएमयूएन 2017 का शुभारंभ एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन के संयुक्त राष्ट्र को छात्रों के मध्य अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन के अंर्तगत छात्र किसी एक देश के बारे में शोध करते है, कूटनितिज्ञों की भूमिका निभाते है, जनरल एसेंबली कमेटी के कार्यो को दोहराते है, अंर्तराष्ट्रीय मुद्दो को खोजते है, चुनौतियों का हल ढूंढते है।
मॉडल यूनाईटेड नेशन 2017 का आयोजन, एमिटी विष्वविद्यालय में किया गया, एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन 2017 में लगभग 384 दिल्ली एनसीआर के छात्रों सहित 42 विदेशी छात्रों ने हिस्सा लिया जिनकी विभिन्न आठ कमेटियां बनाई गई है जिसमें प्रथम जनरल एसेंबली जिसका मुद्दा '' नस्लवाद का उन्मूलन एंव नस्लीय भेदभाव'' था, द्वितीय कमेटी मानवाधिकार कांउसिल जिसका मुद्दा '' सशस्त्र संर्घष के दौरान बच्चों के अधिकारों की रक्षा'', तृतीय कमेटी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ''नार्थ कोरिया में सुरक्षा स्थिती'' चतुर्थ कमेटी इंटरनेषनल अटॉमिक एनर्जी एजेंसी में '' परिवर्तीत उर्जा स्त्रोत में परमाणु उर्जा'' पर पंचम कमेटी यूनाईटेड नेशन एनवायरमेंट प्रोग्राम में ''पेरिस समझौते का क्षेत्रीय कार्यान्वयन'' छठवीं कमेटी '' संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एंव समाजिक परिषद '' में ''गरीबी के सभी रूपों का उन्मूलन'' सातवीं कमेटी नेषनल सिक्योरिटी कांउसिल ऑफ इंडिया जिसमे विविध मुद्दे एवं प्रथम बार आठवीं कमेंटी ''इंटर स्टेट कांउसिल'' जिसमें राज्यों के मध्य विभिन्न मुद्दे जैसे जल विवाद या भूमि विवाद पर चर्चा की गई।
स्पेन दूतावास के डिप्टी हेड ऑफ मिशन श्री इडूआरडो सैनचेज ने कार्यक्रम के षुभारंभ समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन 2017 पिछले कुछ महीनों में एमिटी एंव स्पेन के मध्य संबध बढ़ाने की दिषा मे द्वितीय कदम है।
पहला कदम जब तीन माह पूर्व एमिटी के छात्रों ने मोबिलिटी स्कीम के तहम स्पेन का दौरा किया था। भारत एंव स्पेन के मध्य दो संस्थानों केआपसी संबध का लाभ छात्रों को अवष्य मिलेगा। उन्होनें जोर देते हुए कहा कि भारतीयों, यूरोपीयों एंव स्पेनिशों के लिए एक दूसरे से सीखने के लिए काफी कुछ है। व्यक्ति के स्वंय हेतु एंव वैश्विक नागरिकता हेतु नये वैश्विक समाज में काफी चुनौतियां है और षिक्षा एंव नये वैश्विक पहचान के क्षेत्र में काफी कुछ हासिल करना है।
उन्होनें कहा कि वे एमिटी एंव स्पेन के संस्थानों के मध्य रिष्तों को मजबूत बनाने हेतु सदैव सहयोग देगें। डा अमिता चौहान, चेयरपरसन, एमिटी इंटरनेषनल स्कूल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देष को एक अच्छे नेता की बहुत आवष्यकता है।
एमिटी द्वारा सदैव इस बात का प्रयास किया जाता है कि छात्रों का सर्वागीण विकास हो। एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन 2017 के तहत छात्रों को विभिन्न देशों की समस्याओं को समझने, जिस देश को प्रतिनिधित्व कर रहे है उसकी समस्यों का हल खोजने, अन्य विदेषी एंव देष के छात्रो से मिलने का मौका दिया जाता है।
डॉ (श्रीमती) चौहान ने कहा कि कहा कि आप मे से कई छात्र भविष्य मे संयुक्त राष्ट्र मे देष के प्रतिभागी होगें जिस पर हम सभी को गर्व होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन में जहां एक ओर छात्रों के अंदर षोध करने की प्रवृत्ती बढ़ती है वही दूसरी ओर उनकी जानकारी मे भी इजाफा होता है।
कार्यक्रम के दौरान आपकों अन्य देशों की संस्कृति समझने एवं नये मित्र बनाने के अवसर भी प्राप्त होगें। इस अवसर पर पुर्तगाल की छात्रा एलिस्का मालाक्का ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वे एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन 2017 में पहली बार हिस्सा ले रही है वे अपने देश मे शिक्षा को मजबूत करके पुर्तगाल में गरीबी उन्मूलन पर कार्य करेगीं।
इस कार्यक्रम से उनके ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी और नये अंर्तराष्ट्रीय मित्र भी बनेंगे जिससे वे अन्य देशों की संस्कृति एंव समस्याओं को बेहतर समझेंगी। इटली कलिसो स्टाटाले एतारानटिनो स्कूल की छात्रा ग्राजाइना ने कहा कि मॉडल यूनाईटेड नेषन विष्व के सभी छात्रों के लिए लाभप्रद होता है और छात्रों को अन्य संस्कृतियों, परंपराओं एंव 21वीं सदी में अन्य देषों की समस्याओं से परिचित होने का मौका प्रदान करता है। इस दौरान प्राप्त किये गये सभी कौषल जैसे प्रदर्षन कौषल, संचार कौषल, षोध, निती विष्लेषण, ध्यान से सुनना आदि गुण जीवन भर काम आयेंगे।
''इंटर स्टेट कांउसिल'' में छात्रों ने देष के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई और अपनी राज्यों की समस्याओं एंव दूसरे राज्यों के विवाद सहित आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
इस कमेटी मे सिक्किम के मुख्यमंत्री ने गोरखालैंड के मुद्दे को उठाते हुए उससे होने वाली समस्याओं को बताते हुए अांतरिक सुरक्षा से जोड़ा वही कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जम्मू कश्मीर मे कोई प्रभावी कार्य ना करने का मुददा उठाया जिसका राजस्थान के मुख्यमंत्री ने विरोध करते हुए निती निर्धारण की जानकारी दी।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने रोहिंग्या लोगों का अवैध आगमन पर रोक लगाने की मांग की जिस पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देष में हर देश के रिफ्युजी आ सकते है तो रोहिंग्याओं को भी आने देना चाहिए।
'संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एंव समाजिक परिषद'' में विभिन्न देशों मे गरीबी उन्मुलन कम करने एवं स्थायीत्व आर्थिक समाधान ढूंढने पर चर्चा की गई। एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेृशन 2017 का समापन शनिवार को नवंबर 18 को किया जायेगा जिसमें बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।