फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit shah would expose arvind kejriwal

'मैं जानता हूं कांग्रेस के बिखरने का राज, खोलूंगा कच्चा चिट्ठा'

Sat, 17 Jan 2015 08:20 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
Amit shah would expose arvind kejriwal

दिल्ली फतह के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कमान संभाल ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी राजधानी के रण में कूद पड़े हैं।

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली के हरिनगर में आयोजित बूथ इंचार्ज के सम्मेलन में शाह ने मुख्य राजनीति पार्टियों को आड़े हाथ लिया। बूथ इंचार्ज की क्लास में शाह ने कई होमवर्क भी दिए।

अमित शाह ने कहा कि अगली बार जब चुनावी रैली में मिलूंगा तो केजरीवाल का कच्चा चिट्ठा खोलूंगा। झूठ बोलने वाला हमारा मुकाबला नहीं कर सकता। इस मौके पर बूथ इंचार्ज को उन्होंने कई काम सौंपे। कहा कि हर बूथ इंचार्ज इलाके के पन्ना प्रमुखों को घर-घर भेजे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमित शाह ही नहीं, भाजपा का हर कार्यकर्ता शाम 6 बजे से रात के 9 बजे के बीच दिल्ली की जनता के घर में दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि एक बार नहीं चार-चार बार मतदाताओं के घर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं जानता हूं कांग्रेस के बिखरने का राज'

Amit shah would expose arvind kejriwal

अमित शाह ने कहा कि अगर मतदाताओं के घर पन्ना प्रमुख रेपो बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो मतदाता मतदान केंद्र पहुंचेंगे और कमल पर बटन दबाकर ही आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति विज्ञान का छात्र हूं।

कांग्रेस पार्टी के बिखरने का राज जानता हूं। कांग्रेस एक जमाने में पंचायत से पार्लियामेंट तक थी, लेकिन अब विपक्ष का नेता भी बनाने की स्थिति में नहीं है। इसका एक ही कारण है कि संगठन कमजोर हो गया है।

आप इस संगठन को कमजोर मत होने देना। भाजपा का लक्ष्य है 10 करोड़ सदस्य बनाने का अगर इतने सदस्य बन गए तो 25 साल तक भाजपा को सरकार में रहने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed