{"_id":"65933970801f2622570f5086","slug":"amit-shah-will-hold-a-high-level-security-review-meeting-on-jammu-and-kashmir-today-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर पर करेंगे उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah: अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर पर करेंगे उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Tue, 02 Jan 2024 03:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:45 AM IST
सार
आज दोपहर को होने वाली बैठक में गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज, सुरक्षा पहलुओं के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में जम्मू-कश्मीर पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा ग्रिड जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
आज दोपहर को होने वाली बैठक में गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज, सुरक्षा पहलुओं के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन मौजूद रहेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशकों के अलावा गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर के संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे।